फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टमार्टम ड्यूटी से इन्कार करने पर दो दिन का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज में पोस्टमार्टम ड्यूटी से इनकार का मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। प्रकरण में निश्चेतक (संविदा) डॉ. टीपू सुल्तान का दो दिन का मानदेय बाधित किया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। इसी क्रम में टीपू सुल्तान की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद संबंधित चिकित्सक ने ड्यूटी से इनकार दिया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई में जिम्मेदारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें