फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेसिक बाल क्रीड़ा में मिठौरा बना ओवरऑल चैंपियन, पनियरा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मिठौरा ब्लॉक ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। मिठौरा ने कुल 126 अंक अर्जित किए। वहीं 67 अंक के साथ पनियरा ब्लॉक उपविजेता और 62 अंक के साथ सदर ब्लॉक तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग बालक में लक्ष्मीपुर के सिराजुद्दीन और बालिका वर्ग में पनियरा की राधिका व्यक्तिगत चैंपियन घोषित की गईं। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में परतावल के किशन गुप्ता और बालिका वर्ग में मिठौरा की शिवांगी व विपाशा संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियन बनीं।
कबड्डी प्राथमिक संवर्ग बालक में सदर विजेता और बालिका संवर्ग में मिठौरा की टीम विजेता रही। उपविजेता सिसवा रहा। जूनियर संवर्ग बालक में मिठौरा विजेता व परतावल उपविजेता, बालिका संवर्ग में मिठौरा विजेता व निचलौल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

खो-खो प्राथमिक संवर्ग बालक में घुघली विजेता व लक्ष्मीपुर उपविजेता, बालिका में घुघली विजेता व सिसवा की टीम उपविजेता रही। जूनियर संवर्ग बालक में घुघली विजेता व सिसवा उपविजेता, बालिका संवर्ग में सदर विजेता व निचलौल उपविजेता रहा।
समापन कार्यक्रम में डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह ने कहा कि बेसिक के बच्चे मंडल और प्रदेश स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करें। बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा के बच्चे अब खेल प्रतिभा में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। यह टीम लीडरों और शिक्षकों की मेहनत का फल है। संचालन व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक ने किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी उदय चंद राय, जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, पूनम पासवान, बैजनाथ सिंह सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें