फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ‘सौ की सीधी बात है, दो नंबर का धंधा करता है’

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार के उद्देश्य से रामपुर बुजुर्ग में आयोजित दो दिवसीय 14वें रामपुर उत्सव का बृहस्पतिवार देर रात काव्य गोष्ठी के साथ समापन हो गया। इसमें कवि देवेंद्र आर्य की रचना ‘जो भी अपनी रोटी का हिसाब देने से डरता है, सौ की सीधी बात है, दो नंबर का धंधा करता है’ पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन

दो दिवसीय साहित्यिक महफिल में शायरों और कवियों ने अपनी गजलों व कविताओं के माध्यम से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता गोरखपुर के शायर देवेंद्र आर्य ने की। संचालन कवि निखिल पांडेय ने किया। गोरखपुर के कवि वीरेंद्र मिश्र ‘दीपक’ ने भोजपुरी में रचना सुनाकर समां बांध दिया। उन्होंने ''व्हाट्सएप के स्कूल में गूगल गुरु पढ़वते बाटे...'' के जरिये शिक्षकों पर काम के बढ़ते बोझ पर व्यंग्य किया। नवीन शुक्ला ने अपनी गजल से खूब वाहवाही बटोरी। तशरीफ खान ने भी गजल पेश की।
इसके अलावा राजेश सरकार, उमेश साहनी, रानू प्रजापति, राम उजागर, अविनाश श्रीवास्तव, दिव्यांश पांडेय, संतोष श्रीवास्तव और सरिता त्रिपाठी ने अपनी रचनाएं सुनाईं। इस मौके पर संयोजक डॉ. अमरनाथ, डॉ. विशंभर नाथ शर्मा, डॉ. हिमांशु कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें