फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरहद पर घूम रहे दो चीनी नागरिक पकड़े गए, एसएसबी ने हिरासत में लिया

Sat, 31 Dec 2022 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास रिपब्लिक आफ चाइना का पासपोर्ट है। इस पर उनका नाम जहेंग यिंगजुन (50) और सांग हुई (52) लिखा है। दोनों का भारत में प्रवेश के लिए वीजा समाप्त हो गया है। इसके पहले दोनों युवक कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घूम रहे दो चीनी नागरिकों को एसएसबी ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार देर शाम सरहद पर एसएसबी जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान चीन के दो नागरिक भारतीय सीमा की तरफ आते दिखे। घुसपैठ की आशंका में दोनों चीनी युवकों को रोका गया। उनसे यहां घूमने का कारण पूछा गया। सही जवाब न मिलने पर जवानों ने हिरासत में ले लिया। सरहद पर चीन के नागरिकों के पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियां ने भी उनसे पूछताछ शुरू की।

सूत्रों ने बताया कि दोनों के पास रिपब्लिक आफ चाइना का पासपोर्ट है। इस पर उनका नाम जहेंग यिंगजुन (50) और सांग हुई (52) लिखा है। दोनों का भारत में प्रवेश के लिए वीजा समाप्त हो गया है। इसके पहले दोनों युवक कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि आव्रजन सहित अन्य एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें