फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कच्ची शराब ले जाते दो धंधेबाज गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को भारीवैसी नर्सरी में बाइक पर कच्ची शराब ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की सूचना पर फरेंदा थाना क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में छापा मारा गया। करीब 12 घरों व आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली गई। भारीवैसी से फरेंदा की तरफ बाइक पर लादकर कच्ची शराब ले जाते समय दो लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुडडू निवासी वनभागलपुर कैम्पियरगंज व जोगिंदर निवासी कटैया कैम्पियरगंज के रूप में बताया। दोनों धंधेबाजों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें