बृजमनगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में करीब 11:30 बजे डेमू ट्रेन की चपेट में एक शख्स आ गया। जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया। बृजमनगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आनंदनगर के आरपीएफ चौकी प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि घायल का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। संवाद