फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंडे का सामान सप्लाई कर रहे दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा पेट्रोल पंप के समीप लोडर टेम्पो से ठंडे का सामान सप्लाई कर रहे दो भाइयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक विवेक मद्देशिया ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



विवेक मद्देशिया, निवासी अमरुतिया ने बताया कि अपने भाई आदेश मद्देशिया के साथ लोडर टेंपो से ठंडे का सामान सप्लाई कर रहा था। रविवार को जब वह निचलौल रोड पर धनेवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो कमलेश श्रीवास्तव ने अपनी मारुति ईको वैन से उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवेक ने उन्हें शांत रहने को कहा तो वैन से कमलेश के साथ दो अन्य युवक भी उतर आए। तीनों ने मिलकर विवेक और उनके भाई को लात-घूंसे मारना शुरू कर दिया और गालियां दीं।



मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपियों में से एक इसराइल को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि कमलेश श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरी निवासी सक्सेना नगर और आर्यन श्रीवास्तव निवासी दरौली शिकारपुर मौके से भाग निकले। फरार आरोपीयों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इसराईल, कमलेश श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरी निवासी सक्सेना नगर और आर्यन श्रीवास्तव निवासी दरौली शिकारपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें