फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में दो दलाल पकड़े, केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर।
विज्ञापन
महाराजगंज। कई बार कार्रवाई के बाद भी जिला अस्पताल में दलालों का मकड़जाल टूटने का नाम नही ले रहा है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिला अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान मरीजों को बहलाते हुए महिला चिकित्सालय गेट से दो दलालों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फार्मासिस्ट एसबी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में दलालों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। उनके निर्देश पर बुधवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों आनाकानी करने लगे। पकड़े गए दलालों में तुलसीपुर सरडीला निवासी आदर्श और शिवनगर वार्ड नंबर-7 अयोध्या शामिल हैं। दोनों जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को वहां इलाज खराब होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद निजी अस्पताल में अच्छा इलाज कराने का झांसा देकर साथ लेकर चले जाते हैं।
दलाल हो रहे मालामाल, मरीज कंगाल
दलाल मरीजों को बहाल-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। इसके बाद मरीजों का ठगने का काम शुरू हो जाता है। वहां पर जांच के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। निजी अस्पताल में दलालों का कमीशन बंधा होता है। पैसे की लालच में आकर दलाल मरीजों की जान से खेल रहे हैं।
विज्ञापन

12 सितंबर को भी पकड़े गए थे 13 दलाल
12 सितंबर को पुलिस और प्रशासन ने जिला अस्पताल में संयुक्त रूप से छापा मारा था। इस दौरान 13 दलाल पकड़े गए थे। इसके बाद जिला अस्पताल दलालों के चंगुल से कुछ दिन तक मुक्त हो गया था। इधर कुछ दिनों से दलाल फिर सक्रिय हो गए हैं।
12 बजे के बाद नहीं लिया जाता सैंपल
जिला अस्पताल में 12 बजे के बाद पैथाेलॉजी कर्मी सैंपल नहीं लेते हैं। इसके बाद जैसे ही वह बाहर निकलते हैं दलाल उन्हें अच्छे जांच का भरोसा देकर निजी पैथोलॉजी पर पहुंचा देते हैं। इसके बाद फिर नए मरीज की तलाश में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों अथवा किसी भी कार्यालय में इस प्रकार के अराजकतत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें