खनुआ गांव के पास मटर व साइकिल के साथ एसएसबी जवान।
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास 10 बोरी मटर व दो साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान गश्त पर निकले थे। अभी खनुआ गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरह से कुछ तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ा कर एक तस्कर को पकड़ लिया।
तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम बाली कुमार मिश्रा निवासी माया देवी वार्ड नंबर-6 बेथरी थाना बेथरी जिला रूपंदेही नेपाल बताया। सामान की तलाशी के दौरान 10 बोरी मटर दो साइकिल बरामद किया। तस्कर सहित सामान को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।