फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो खंड विकास अधिकारी स्थानांतरित, तीन नए मिले

Sat, 01 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास संबंधी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कराने के लिए हुआ बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। विकास संबंधी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। जिले से जहां दो खंड विकास अधिकारियों का गैर जनपद तबादला हुआ है, वहीं तीन नए खंड विकास अधिकारियों को तैनाती भी मिली है।

जिले मेें तैनात खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह को लखीमपुर खीरी व मनोज श्रीवास्तव को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में तैनात खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, चंदौली जिले में तैनात खंड विकास अधिकारी राहुल सागर व उन्नाव जिले में तैनात खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा को जिले में तैनाती मिली है। इनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जहां खंड विकास अधिकारियों की कमी दूर हो जाएगी, वहीं विकास कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन भी हो सकेगा। जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि जिले से दो खंड विकास अधिकारियों के स्थानांतरण व तीन नए खंड विकास अधिकारियों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

श्रवण कुमार गुप्ता नए बीएसए

जिले को 15 दिन बाद स्थायी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिले हैं। शासन स्तर से नए बीएसए के रूप में बेसिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में विधि अधिकारी के रूप में तैनात श्रवण कुमार गुप्ता को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें