फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली में डंडा नदी पुल के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौतनवा-खनुआ मार्ग पर डंडा नदी पुल के पास सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली पूरब टोला निवासी वली मोहम्मद (65) बाइक से नौतनवा की तरफ से आ रहे थे। वे अभी डंडा नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि खनुआ की तरफ से आ रही दूसरी बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई, जिसमें वली मुहम्मद घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक चालक मौका देख फरार हो गया। आसपास के लोगों ने वली मोहम्मद को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। सोनौली एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें