सिसवा बाजार। ग्रामसभा करीडीहा में अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों व एम्बुलेंस की मदद से सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कारीडीहा दो बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घायलों की पहचान सोनू चौधरी (35) ग्राम पडरी व सुग्रीव (40) ग्राम करमही निवासी के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।