सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजिया घाट के पास मुखबिर की सूचना पर सोनौली पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रजिया घाट के रास्ते चोरी की बाइक नेपाल भेजने वाले थे।
कोतवाल महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अब्दुल सलामत निवासी मर्यादपुर नेपाल और मुनीब सहानि निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि भारत के महानगरों से वाहन चुराकर नेपाल में बेचते थे। बाइक कहा से चोरी की गई है, यह पता नहीं चल सका है। मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद