फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 67 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना चौक पुलिस ने अवैध कच्ची एवं मिलावटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 67 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना चौक पुलिस ने सुग्रीव गुप्ता निवासी (24) नर्सरी थाना निचलौल और दिनेश यादव निवासी सिहुली परसा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 35 पैकेट बंटी-बबली लाइम शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 7 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया। थाना चौक पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें