महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही युवक आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि 13 मई को वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थीं। घर पर बेटी और सास मौजूद थीं। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव का आदित्य घर में घुस आया और सो रही बेटी के बिस्तर पर जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के विरोध करने और शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद