दो बोटा साखू के साथ दो गिरफ्तार
महराजगंज। पकड़ी रेंज के धंगरहवा बीट में शनिवार की रात नौ बजे वन कर्मियों व वन सुरक्षा टीम ने गश्त के दौरान साइकिल पर लादकर ले जाए जा रहे दो बोटा साखू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह व वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली सहयोगी वनकर्मियों के साथ भ्रमण पर थे। धंगरहवा बीट में दो व्यक्ति साइकिल पर साखू का बोटा लादकर आते दिखे। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों का नाम श्यामदीन निवासी जंगल फरजंद अली व राजकुमार निषाद निवासी बड़हरा रानी है।
लकड़ी व साइकिल के साथ कर्मियों ने एक फेट भी बरामद किया है। बरामद सामग्री को पकड़ी रेंज में लाकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। वन क्षेत्रधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।