फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन बोटा साखू के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पकड़ी रेंज के सदर बीट के जंगल में वनकर्मियों ने गश्त के दौरान तीन बोटा साखू की लकड़ी के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्राधिकारी पकड़ी अनुराग आनंद, वन सुरक्षा टीम के राजेश यादव, अमर, अनिल के साथ सदर बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग एक साखू के पेड़ को काटकर झाड़ियों में छिपा रहे थे। वन कर्मियों ने उनकी घेराबंदी कर तीन बोटा साखू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बलबल व उदयभान निवासी ग्राम रानीपुर टोला मखनहवा बताया। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें