गत्ते और बोतल पर बाेतल पर बिक्री की कंपनी सिसवा कस्बे की और उत्पादन फिरोजाबाद का है मुद्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिसवा कस्बे में चक्र के मिलते जुलते ब्रांड वक्र नाम से खाद्य के तेल की बिक्री की जा रही थी। छाप के बाद करीब 6000 लीटर खाद्य तेल सील कर दिया गया है। नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में गत्ते में पैक जो तेल पाया, उसके बाेतल पर बिक्री की कंपनी सिसवा कस्बे की है और उत्पादन फिरोजाबाद से किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिसवा कस्बे में छापे के दौरान बोतल पर मल्टी सोर्स एडिबल वेजिटेबल ऑयल यानी खाने योग्य वानस्पतिक तेल लिखा हुआ मिला है। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में तेल पैकिंग की मशीन, खाली बोतलें व उन पर लगाए जाने वाले रैपर मिले। मौके पर खाद्य कारोबारी के पास खाद्य तेल का थोक लाइसेंस पाया गया। प्रतिष्ठान के पास निर्माण का लाइसेंस न होने के कारण संदेह के आधार पर विभाग ने प्रतिष्ठान को सील कर दिया। करीब पांच लाख का तेल सील हुआ है।
- नमूना जांच के लिए भेजा गया है। प्रतिष्ठान सील कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रजेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य द्वितीय
-
सस्ते के चक्कर पर बाजार में बिकता है मल्टी सोर्स एडिबल वेजिटेबल ऑयल
मल्टी सोर्स एडिबल वेजिटेबल ऑयल सरसों के तेल से सस्ता होता है। ऐसे में इसकी बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा होती है। जानकारी के अभाव में लोग इस तेल को खरीदते हैं। इस धंधे से जुडे़ लोगों को मोटी रकम मिलती है। सरसों का तेल 130 से 135 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मल्टी सोर्स एडिबल वेजिटेबल ऑयल 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रेट के अंतर से इसकी बिक्री ज्यादा होती है।
-
जिला अस्पताल के डॉ.एवी त्रिपाठी ने बताया कि शुद्ध सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। मल्टी सोर्स एडीबल वेजिटेबल आयल सेहत के लिए ठीक नहीं है। खाद्य तेल खरीदने के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।