फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 बोरी प्याज के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा/खनुआ। नौतनवा पुलिस ने गश्त के दौरान कस्बे के गैस गोदाम के पास से बाइक पर लदी प्याज और आरोपी को पकड़कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया गैस गोदाम नौतनवा के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से दो बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल भागने लगे दौड़ाया गया तो दो आरोपी पकड़े गए पूछताछ में अपना नाम देवेंद्र नाऊ और विकास अग्रहरि निवासी दोगहरा वार्ड नंबर 2 भैरहवा थाना भैरहवा जिला रुपनदेही नेपाल बताया। 10 बोरी प्याज और दो नेपाली नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें