फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत

Mon, 01 Apr 2024 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड धानी स्थित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन कराने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय धानी द्वितीय में अरुण, साक्षी, दिव्या एवं नंदिनी का प्रवेश कक्षा एक में नामांकन के साथ वार्षिक परीक्षा में विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति से अभिभूत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बरगदवा, कानापार कंपोजिट विद्यालय धानी बाजार में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धानी हेमंत मिश्रा, एआरपी राजन मिश्र, संतोष कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शमी, वीरेन्द्र कुमार बौरासिया, बालगोविंद चौरसिया, अनुराधा पाठक, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें