परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सिरसिया मलमलिया पुल के पास बेकरी संचालक और उसके भाई पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, भटगावा उर्फ तरकुलवा निवासी शाह फहद परतावल मेन चौक पर बेकरी की दुकान संचालित करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जून की रात करीब 10:20 बजे वह अपने भाई जुलकर नैन के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि सिरसिया मलमलिया पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया।
हमले में दोनों भाइयों को चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने दुकान की बिक्री के करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।