फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रंगे हाथ पकड़ा गया टीवी चोर, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृतपिपरा में रात के समय टीवी चोरी की कोशिश करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गांव के ही विशाल के रूप में हुई है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना पांच जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है। मुन्नी देवी ने बताया कि आरोपी बरामदे में रखी टीवी को चुपके से उठाकर ले जा रहा था। खटपट की आवाज सुनकर मुन्नी देवी की नींद खुल गई और उन्होंने चोर को देखते ही शोर मचाया। पास के घर में सो रहे उनके भतीजे आशुतोष भट्ट और पड़ोसी कृष्ण मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। तीनों ने मिलकर आरोपी विशाल को टीवी सहित दबोच लिया। ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी को थाने पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें