फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर के कारण फिर अटके ट्रक, छह किमी लंबा जाम लगा

Tue, 14 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली पर फिर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। दिवाली के पहले सोनौली बॉर्डर पर इस बार मालवाहक ट्रकों का छह किमी लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ वाहन तीन से चार दिन तो कुछ नेपाल से डाक्यूमेंट नहीं आने के कारण एक सप्ताह से खड़े हैं। इसके कारण चालकों का बुरा हाल है।
चालकों का कहना है कि यहां पहुंचने के बाद हम लोग फंस गए हैं। त्योहार निकट आ रहा है और जाम में दो से तीन दिन लग रहे है। इधर ट्रांसपोर्ट वालों ने भी फोन उठाना बंदकर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली से लेकर कुनसेरवा बाईपास के पीछे तक सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों का इस बार जाम पर्व और सर्वर की समस्या के चलते लगा है, जबकि गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ किमी तक सड़क डबल लेन बन चुका है। बाहर से आने वाली गाड़ियों को नेपाल से प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का एक लेन इन ट्रकों के कारण जाम हो चुका है।
नेपाल में त्योहारों के सीजन में खाद्यान्न से लेकर हार्डवेयर और अन्य जरूरी वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। सीजन नहीं होने पर सीमा पर सन्नाटा पसरा रहता है। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल भंसार पार्किंग में गाड़िया प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इसके लिए नेपाल के कस्टम कर्मचारियों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें