नौतनवा। सोनौली थाना क्षेत्र के कुंसेरवा चौराहा के पास सोमवार देर रात सांप के काटने से ट्रक मिस्त्री की मौत हो गई। समाजसेवी झुल्लुर कुरैशी ने बताया कि बृजमोहन यादव उर्फ पाथर (45) वर्ष निवासी बहादुरशाह नगर वार्ड कस्बा नौतनवा का रहने वाला था। कुंसेरवा में खराब ट्रकों की मरम्मत का कार्य करता था।
सोमवार की रात करीब आठ बजे काम खत्म होने के बाद नल के पास हाथ धुलने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।