फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाइनीज लहसुन, मक्का लदा ट्रक लापता

Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर से तस्करी की चाइनीज लहसुन और मक्का लोड कर एक ट्रक लापता हो गया है। मामले में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के एजेंट समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शहर के लोहिया नगर वार्ड निवासी शख्स महेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लहसुन और मक्का आदि का थोक व्यवसाय करता है। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी और कमीशन एजेंट के माध्यम से ट्रक पर सामान को लोडकर बड़े शहरों में भेजते है। 30 अगस्त निचलौल के मंडी रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रोपराइटर से निचलौल शहर से दिल्ली मक्का और लहसुन भेजने के लिए डीसीएम ट्रक बुक किया था। ट्रक पर 62.80 क्विंटल लहसुन और 20 क्विंटल मक्का लोड था। दोनों की कुल कीमत 1557200 रुपये है। ट्रक चालक और खलासी शहर से सामान को लोड कर दिल्ली के लिए उसी दिन रवाना हो गए। कुछ ही घंटों बाद सामान लेकर दिल्ली के लिए निकली ट्रक का लोकेशन नहीं मिला। केस दर्ज होने के बाद मामले का उजागर होने पर बताया जा रहा है, की लापता ट्रक पर लदी लहसुन और मक्का चाइनीज है। जिसे नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के एजेंट, ट्रक चालक समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें