फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ड्यूटी कार्य स्थलों पर रात्रि निवास करें कर्मचारी और अधिकारी

Sat, 14 Sep 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। चारों डिवीजन क्षेत्र के सभी एक्सईएन, एसडीओ, जेई, और अन्य संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने ड्यूटी कार्य स्थलों पर रात्रि निवास करें। यह निर्णय बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि चारों डिवीजन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। रात्रि के समय भी बिजली आपूर्ति से जुड़ी कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। इससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा को कम किया जा सकेगा। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं एवं उप खंड के एसडीओ को निर्देशित किया है कि वे अपने सब-स्टेशनों के जेई से संपर्क में रहें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें