फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेंशन नहीं मिलने से परेशान, बुजुर्ग महिला तहसीलदार से मिली

Wed, 24 Jul 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव छपवा की कलावती विधवा पेंशन की किस्त रुक जाने पर मंगलवार को तहसीलदार पंकज कुमार शाही से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। तहसीलदार ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छपवा गांव की कलावती देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से विधवा पेंशन की किस्त बंद हो गई थी। जिसके लिए पहले बैंक का चक्कर लगा लगा कर थक गई। उसके बाद तहसील समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर पहुंची लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। पीड़ित महिला कलावती ने मंगलवार को विधवा पेंशन की किस्त चालू कराने के तहसीलदार के पास पहुंच गई। तहसीलदार ने बुजुर्ग महिला की समस्या को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का विधवा पेंशन कुछ माह से नहीं आ रहा है। एडीओ पंचायत को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें