फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे पोर्टल बंद रहने से पंजीकरण में परेशानी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दो घंटे पोर्टल बंद रहने से पंजीकरण में परेशानी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना रोधी टीका लगाने के दौर दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कोविन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी होने से कर्मियों को परेशानी हुई। दूसरी ओर टीका लगवाने के लिए लोग कतार में खड़े रहे। दो घंटे बाद टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में आठ हजार आठ सौ अस्सी लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में टीका लगवाने आए सीताराम, अब्दुल कलाम अली, रामसूरत, प्रमोद सैनी, धीरेंद्र, दुर्गेश कुमार, रुस्तम अली, सद्दाम हुसैन, राजेश, आशुतोष ने बताया कि 9 बजे केंद्र पर आ गए। पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से समस्या हुआ। दो घंटे बाद टीकाकर शुरू हुआ जिससे भीड धीरे धीरे कम हुई। उधर, एआरटीओ कार्यालय परिसर में टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि वाहन चालको को एआरटीओ कार्यालय परिसर में टीका लगाने की व्यवस्था है। केंद्र पर तैनात कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना रोधी टीका लगाने के लिए सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कर रहे हैं। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को 8880 लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें