फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल : फलों के बढ़े दाम, शगुन की टोकरी में सेब की जगह आम

Fri, 26 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। गर्मी और सहालग में फलों की कीमतों में आए उछाल ने शादी-विवाह वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि शगुन में फलों की टोकरी में गणित लगाकर काम हो रहा है। सेब जाे इस बार 250 रुपये किलो बिक रहा है। इसकी जगह लोग आम को तवज्जो दे रहे हैं। इससे टोकरी भी भरी नजर आ रही है और शगुन भी कम दाम में पूरा हो जा रहा है।
विज्ञापन

बाजार में मिलने वाली फलों की टोकरी पिछले साल तक 1500 रुपये में तैयार हो जाती थी। इस बार फलों के दाम में इजाफा होने से उसके लिए 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इस सीजन में महंगाई की सबसे अधिक मार सेब पर पड़ी है। अप्रैल के महीने में जो सेब 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वह महज दो महीने में अब 240 से 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। व्यापारियों के मुताबिक माल भाड़ा बढ़ने और गर्मी के कारण मंडियों से आवक कम होने की वजह से फलों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में शादी वाले घरों में फलों का बजट बैठाने के लिए फल विक्रेता शगुन की टोकरी में आम की मात्रा बढ़ाकर बजट को मेनटेन कर रहे हैं। वहीं, शादियों में फ्रूट चाट, फ्रूट रायता, फ्रूट शेक में भी कटौती की जा रही है। इसकी जगह शादियों में आम से बना पना, जूस आदि शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें