फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, गर्भ में शिशु की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के गनेशपुर में विवाद के बाद सात माह की गर्भवती पत्नी पर युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी बीच पेट में शिशु की मौत हो गई। महिला का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। महिला का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। मामले में पुलिस ने गांव के चाैकीदार की तहरीर पर आरोपी पति गोविंद पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुमन (28) व पति गोविंद (30) के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पति-पत्नी एक-दूसरे पर शक करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती थी। रविवार की रात करीब 11 बजे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उन पर लांक्षन लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़ककर आग लगा दिया और फरार हो गया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला चिल्लाते हुए बाहर आई तब जाकर आसपास के लोग दौड़कर आग बुझाए। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
परिजन विवाहिता को सीएचसी बनकटी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें