विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित
महराजगंज/नौतनवां। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विजय दिवस मनाया गया। शहीदों को याद करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिला महासचिव दीप कुमार शाही ने कहा कि इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व के दौरान जवानों ने साहस का परिचय दिया था। पाकिस्तानी सेना को भारतीय जवानों ने धूल चटाई थी। उनके पराक्रम को कोटि-कोटि नमन है। इस दौरान इनायत खान, राजबहादुर, आफताब, जग्गू प्रसाद, अशोक, संतराज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैनिकों के परिजन रामा, संतराज, हरिराम को सम्मानित किया गया।
नौतनवां कस्बे के छपवां में स्थित शहीद स्मारक पर अमर ज्योति को प्रज्वलित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि सन 1971 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी अहम भूमिका निभाकर पाकिस्तान को शिकस्त देकर बांग्लादेश को आजाद कराया था। तभी से इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौरव यादव, सभासद शाहनवाज खान, बंटी पांडेय, राजेश, बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, रमाशंकर सिंह, सरदार रंपी, अशलान खान आदि मौजूद रहे।