नौतनवा। पूर्व सैनिक सेवा समिति की ओर से नौतनवा कस्बा के छपवा तिराहे पर पूरन बहादुर थापा, महेंद्र नगर वार्ड में स्थित प्रदीप थापा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में 40 वीर जवान शहीद हो गए थे।आतंकवादियों का यह कायराना हरकत भारत ही नहीं पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया था। इसका बदला भारत के वीर जवानों ने उनके घर में घुसकर सैकड़ों आतंवादियों को मार कर लिया। उन्होंने कहा हमारे वीर जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग, रंजीत सिंह, विनोद उपाध्याय, विजय शाह, केश बहादुर गुरूंग, राज बहादुर गुरूंग मौजूद रहे। संवाद