विभिन्न खेलों के लिए आवेदन कर सकते हैं 12 से 15 वर्ष के खिलाड़ी
महराजगंज। आवासीय खेल छात्रावास में चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में होगा। 12 से 15 वर्ष के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
खेल निदेशालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वॉलीबाल, कुश्ती व तैराकी में बालक वर्ग के खिलाड़ियों का प्रवेश आवासीय खेल छात्रावासों में होना है। प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखा सकते हैं। जिले स्तर पर चयनित होने के बाद खिलाड़ियों को बुधवार को मंडलीय ट्रायल में भी हिस्सा लेना होगा। वहां से चयन होने के बाद वे छात्रावास में ट्रायल देंगे।
उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रावास में चयन के इच्छुक बालक वर्ग के वॉलीबॉल, कुश्ती व तैराकी के खिलाड़ी ट्रायल मेंं हिस्सा ले सकते हैं।