महराजगंज। युवा अब विषयों का चयन रोजगार को देखते हुए कर रहे हैं। इंटर पास होने के बाद महाविद्यालयों में दाखिला लेने के दौरान युवा इन विंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके तहत छात्र विज्ञान और सामाजिकता से जुड़े विषयों का चयन कर रहे हैं। कारण इन विषयों से संबंधित क्षेत्र में आने वाले दिनों में रोजगार की अपार संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। जबकि लैंग्वेज को लेकर छात्रों की रूचि कम हो रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में अलग-अलग महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या कम देखने को मिल रही है। सीटें न भर पाने से निजी कॉलेज संचालक परेशान हैं।
यह कॉलेज छात्रों को तरह-तरह की व्यवस्था के बारे में बता रहे हैं। लेकिन छात्र उन विषयों को चुनकर उन महाविद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं। जहां आने वाले दिनों में रोजगार की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अब तक अधिकांश कॉलेजों में हुए प्रवेश को देखें तो छात्रों ने विज्ञान और सामाजिकता से संबंधित विषयों को चुना है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार इन विषयों में अधिक प्रवेश देखने को मिले हैं। छात्रों में भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र विषयों को लेकर अधिक रुझान देखने को मिला है। लैंग्वेज को लेकर छात्रों में रूचि न के बराबर दिखाई दी है।
छात्रों का लैंग्वेज में रूझान कम होता जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिनों दिन कम होते जा रहे हैं। आने वाले समय में जिन क्षेत्रों में नौकरी की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। छात्र उनसे संबंधित विषयों को चुन रहे हैं।
प्रो. अजय कुमार मिश्र, प्राचार्य, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज