लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज में शुक्रवार को टेढ़ीघाट व जंगल गुलरिहा, तिनकोनिया में आग से जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। आग से एक तरफ कीमती पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आग की लपटों और धुएं से जंगली जानवर बेहाल हैं।
लक्ष्मीपुर जंगल पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर जल रहा है। वर्तमान में टेढ़ीघाट बीट और सदर बीट के मध्य आग से सैकड़ों सागौन के पेड़ जल रहे हैं। सूत्रों की माने तो वनकर्मियों की मिलीभगत से इन दिनों जंगल में वन माफिया आग लगा रहे हैं। ताकि कीमती लकड़ियां काटकर आसानी से जंगल के बाहर निकला सकें।
जंगली जानवरों के खौफ से वनमाफिया जंगल में जाने से डरते हैं। इसीलिए जंगल में आग लगाकर अपने लिए रास्ता सुगम कर रहे है। भयंकर गर्मी से तबाह जंगली जानवरों की मुश्किलें आग की लपटों ने और बढ़ा दी है। जंगल की आग से निकल रहे धुएं से भी जंगली जानवर परेशान हैं।
रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की जंगल जलने की सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को सख्त हिदायत दिया जा रहा है गर्मी के सीजन में खर पतवार व सूखे पत्तल है। माचिस जलाकर फेंकने, बीडी सिगरेट आदि जलाकर फेंकने से मनाही की जाती है। उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि जंगल में अज्ञात कारणों से आग लगी है आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है।
बाकी रेंज के बेलासपुर बीट में लगी आग : पनियरा। बाकी रेंज पनियरा के बेलासपुर बीट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।