फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो ट्रेनें प्रभावित

Fri, 31 May 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बृहस्पतिवार को देर शाम हुई आंधी-बारिश से रेलवे के मेन ओवर हेड लाइन पर पेड़ गिरने से सिसवा-गोरखपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। आंधी से सिसवा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित गेट संख्या 25 बीसी के बगल में एक सागौन का पेड़ उखड़ कर रेल लाइन गिर गया। इसकी सूचना गेटमैन दयानंद दुबे ने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार कुशवाहा को दी। इसके बाद दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को घुघली और पनियहवा स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गोरखपुर से आ रही डाउन सवारी गाड़ी संख्या 05450 घुघली स्टेशन पर खड़ी हो गई और पनियहवा स्टेशन पर अप सवारी गाड़ी 05095 को रोकना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जब बारिश बंद हुई तो रेलकर्मियों ने पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक पेड़ हटाने का कार्य जारी था। नौ बजे से ट्रेन रुकी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें