सरकार के साथ छह सूत्री समझौते के बाद डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रविवार को नेपाल मेडिकल काउंसिल द्वारा की गई हड़ताल सोमवार को सरकार के साथ छह सूत्री समझौते के बाद स्थगित कर दी गई। डॉक्टर सोमवार सुबह 10 बजे से काम पर जुट गए और मरीजों का उपचार शुरू हो गया। अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव नेपाल मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास देवकोटा की अध्यक्षता में वार्ता समिति के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के दौरान छह बिंदुओं पर सहमति बनी। भैरहवा आंख अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे भारतीय मरीजों का उपचार भी शुरू हो गया है। इससे भारत से गए मरीजों को काफी राहत मिली।