फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने को लेकर भाजपा ने तैयारियां की। रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया गया। दो अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि 18 को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेला का आयोजन होगा, 19 को प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 और 21 सितंबर को अमृत सरोवर एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 22 सितंबर को जल ही जीवन है, के मंत्र को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 23 को लोकल फॉर वोकल कार्यक्रम, 24 को दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी होगी। 26 सितंबर को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

27 को प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 29 को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्टाॅल लगाए जाएंगे। 30 सितंबर को टीबी मुक्त राष्ट्र के लिए मरीजों को गोद लेकर एक वर्ष तक उनका पोषण किया जाएगा। एक अक्टूबर को सभी बूथों पर पौधरोपण होगा। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी अपनाओ व स्वच्छता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायस्क जयमंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें