फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी परिवहन निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
49 रूट किए गए हैं चिंह्नित, अछूते गांवों तक पहुंचेगी राह
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद हर गांव व ब्लॉक मुख्यालयों को बस सेवा से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। रोडवेज ने जिले के 40 रूटों को इसके लिए चिंह्नित किया है। इसमें अनुबंधित बसों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए निजी वाहन स्वामियों से बसों को रोडवेज से जोड़ने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

परिवहन निगम ने जिले में 49 रूट निर्धारित किए हैं। इन रूट पर 15-28 सीट वाली छोटी बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। परिवहन निगम में देवरिया बस स्टेशन पर बाकायदा इसका पोस्टर भी चिपकाया है। इसके माध्यम से वाहन स्वामियों को बसों को रोडवेज में देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने दी है विशेष छूट
- इन चिन्हित ग्रामीण रूटों पर बसों को चलाने वाले वाहन स्वामियों को परिवहन निगम ने विशेष रियायत दी है। इन बसों को परमिट शुल्क से छूट दी गई है। इसके एवज में महज 1500 रुपये मासिक शुल्क वाहन स्वामियों से लिया जाएगा। इसके अलावा पूरी कमाई वाहन स्वामी की होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बस चलाने के लिए वाहन स्वामियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए रूट भी चिंह्नित कर लिया गया है। प्रतिदिन दो फेरा न्यूनतम बस को संचालित करना होगा।

कपिलदेव प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें