फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे को दावत दे रहा है खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 01 Jun 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के कई स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


नगर के मीराबाई नगर वार्ड इस्टेट चौक सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग के पास खुले में ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। गणेश का कहना है कि कई लोग ठेले पर फल सब्जी बेचने वाले उसी ट्रांसफॉर्मर के इर्द-गिर्द ही अपनी दुकाने लगाते हैं जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। आलोक का कहना है कि बहुत से राहगीर अपनी साइकिल खड़ी कर सामान खरीदारी करने चले जाते हैं। ट्रांसफाॅर्मर में होने वाले स्पार्किंग से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। विद्युत उप खंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की फेंसिंग बनाने के लिए स्टीमेट विभाग को भेजा गया है। जल्द समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें