फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, गर्मी से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
महराजगंज में ट्रासंफार्मर खराब होने के बाद ट्राली पर वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की सप्ल? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जला ट्रांसफार्मर, गर्मी से परेशान हुए लोग
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे गर्मी से लोग बेहाल हैं। इस बीच बिजली की सप्लाई बाधित होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। मंगलवार की शाम तेज हवा चलने से राजीव नगर एवं शास्त्री नगर के कुछ हिस्से में बिजली गुल हो गई। ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण समस्या निर्मित हुई। कुछ देर बाद विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन उनकी व्यवस्था फेल हो गई। रात में करीब 1.25 बजे वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की रात में शास्त्री नगर एवं राजीव नगर के कुछ हिस्से में बिजली गुल हुई, जिससे लोग परेशान हो गए। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। विद्युत कर्मियों ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिया। बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। रोहित शर्मा ने बताया कि तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। गर्मी में काफी देकर तक टहल कर वक्त गुजारना पड़ा। देर रात में बिजली आई तब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन

सुमित वर्मा ने बताया कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण काफी वक्त लगा। शाम से ही समस्या शुरू हुई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब तमाम लोगों ने फोन करना शुरू किया तो बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। इसके बाद वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
राजीव नगर के सभासद डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर बिजली निगम गंभीर नहीं है। गर्मी का मौसम है। अगर इसी तरह से ट्रांसफार्मर जलता रहेगा तो आपूर्ति व्यवस्था बदहाल हो जाएगी। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए किसी तरह विद्युत कर्मियों ने रात में ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान किया।
अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि ट्राली पर ट्रांसफार्मर रखकर रात में ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। खराब ट्रांसफार्मर को जल्दी बदलने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

रात में बना ट्राली का खराब पहिया
मंगलवार की रात में जब बिजली गुल रही तब लोगों ने हंगामा किया। इससे विद्युत कर्मी परेशान हो गए। करीब चार माह से खराब पड़ी ट्रॉली को ठीक करने की सुधि विद्युत निगम नहीं ले रहा था। रात में जब ट्रांसफार्मर लगाने की बारी आई तो ट्राली का पहिया खराब देखकर कर्मियों के होश उड़ गए। रात में अवर अभियंता कार्तिक वर्मा ने पहिए का इंतजाम किया। इसके बाद ट्राली को आफीर्सस कॉलोनी के पास लाया गया। यहां से मुख्य सप्लाई में तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें