फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में फायरिंग के सही तौर-तरीके के बारे में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी शिविर से कैडेट्स में राष्ट्र सेवा का भाव हो रहा है जागृत
विज्ञापन

कैडेटों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया
सिसवा बाजार। क्षेत्र के परमहंस पीजी कॉलेज गुरली में एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संचालित है। दूसरे दिन बुधवार को कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण के साथ, ड्रिल की गतिविधियों, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेटों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की आन, बान और शान हैं। प्रशिक्षण शिविर में वे न केवल देशभक्ति और अनुशासन का पाठ सीखते हैं बल्कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेटों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत की युवाशक्ति को अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है। शिविर में प्रातःकालीन सत्र में कैडेटों को पीटी परेड, ड्रिल में सावधान, तेज चाल और सलामी का प्रशिक्षण सूबेदार धनेश माने और हवलदार पिंटू सिंह एवं अन्य पीआई स्टाफ ने दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में सूबेदार गुरनाम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार बंसी और हवलदार भगत और जीसीआई सुषमा मिश्रा के द्वारा फायरिंग के सही तौर तरीके का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ. अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी ने कैडेटों का मार्गदर्शन किया। सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति की मनमोहक प्रस्तुतिओं से राष्ट्र सेवा का भाव जागृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें