महराजगंज। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने यूपी के नोएडा में युवाओं को अप्रेंटिस का अवसर उपलब्ध कराया है। आईटीआई और पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर अप्रेंटिस का लाभ वे सकते हैं। आईटीआई काॅलेज के नोडल की तरफ से अप्रेंटिस उपलब्धता की जानकारी दी है।
आईटीआई के नोडल प्राचार्य मसूद इसरत ने बताया कि बीएचईएल आईटीआई व पाॅलिटेक्निक उत्तीर्ण युवाओं को मौका उपलब्ध करा रही है। अप्रेंटिस के दौरान युवाओं को प्रति माह निश्चित मानदेय भी दिया जाएगा। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की तरफ से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 25 अगस्त तक डिप्लोमाधारक नोएडा स्थित प्लांट में आवेदन कर सकते हैं।
वर्ष 2025-26 के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण भारत सरकार के अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत मिलेगा। इसके लिए फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट, पर्सनल एंड सिस्टम जैसे ट्रेड शामिल हैं। योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हाईस्कूल उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में वर्ष 2022 या उसके बाद आईटीआई पास होना अनिवार्य है।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को उम्र में 10 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा। डिप्लोमा धारक युवाओं से अनुरोध िकया गया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आवेदन करें।