फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करेगी डीटीएमयू 16-57-44

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करेगी डीटीएमयू
विज्ञापन

स्वच्छता व पंचायती राज के विषय में दी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले की विभिन्न पंचायतों में चुने गए लगभग 25000 जनप्रतिनिधियों को डीटीएमयू (डिस्ट्रिक ट्रेनिंग मैनेजिंग यूनिट) की तरफ से प्रशिक्षित किया जाएगा। जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। यूनिट में मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी जिला समन्वयक स्वच्छता को दी गई है। उनके सहयोग में तीन सहायक प्रशिक्षक होंगे। इनमें से दो लोग पंचायती राज तथा दो लोग स्वच्छता विषय पर जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देंगे।
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन स्तर से प्रयास जारी है। साफ-सफाई व कार्यों को लेकर अभी वह स्थिति नहीं है जैसी होनी चाहिए। स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ ही ग्राम पंचायतों के विकास में पंचायती राज विभाग की भूमिका व सार्थकता को बताने के लिए जिला प्रशिक्षण प्रबंधन इकाई बनाई गई है। इकाई में कुल चार सदस्य हैं। जिनमें दो साफ-सफाई तथा दो पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जनप्रतिनिधियों को जागरूक करेंगे। जागरूक किए जाने वाले जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हैं। पंचायती राज विभाग ने जनप्रतिनिधियों को जागरूक करने के संबंध में तैयारी प्रारंभ कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि स्वच्छता को लेकर प्रशासन गंभीर है। जनप्रतिनिधियों को जागरूक कर स्वच्छता को बढ़ावा देने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
चार सदस्यीय होगी डीटीएमयू
जिला प्रशिक्षण प्रबंधन इकाई में कुल चार सदस्य होंगे। जिला समन्वयक स्वच्छता ग्रामीण एके उपाध्याय मुख्य परामर्शदाता होंगे जबकि तीन अन्य अधिकारी भी उनके साथ सहायक प्रशिक्षक के तौर पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें