महराजगंज। राजकीय आईटीआई में नए शैक्षिक सत्र से तीन नए ट्रेडों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने रोबोटिक्स, कैम प्रोग्रामिंग, बेसिक ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वैरिफिकेशन (मैकेनिकल) के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
नए ट्रेडों के लिए कितनी सीटों का इंतजाम होगा इसका निर्धारण अभी नहीं हुआ है, लेकिन सितंबर से पहले इसका निर्धारण हो जाएगा। उम्मीद है कि प्रत्येक राजकीय आईटीआई में 30-30 सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब युवाओं को रोबोटिक्स समेत तीन नए ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा। जिले में चार राजकीय आईटीआई महराजगंज, माधोनगर, निचलौल व नौतनवां में संचालित हैं।
प्रत्येक राजकीय में 500-500 सीटों का निर्धारण है। यहां फीटर, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। अब जिन ट्रेडों की डिमांड है उनका प्रशिक्षण भी मिलेगा। साथ ही एआई के अनुप्रयोग पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।