फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेशम उत्पादक किसानों को दिया प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टास्क फोर्स कमेटी की ओर से 60 किसानों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन


निचलौल। रेशम उत्पादन करने वाले किसान मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। राजकीय रेशम फार्म हरिहरपुर सिन्दुरिया में टास्क फोर्स कमेटी में शामिल वैज्ञानिकों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कमेटी की ओर से किसानों को बैग और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक रेशम गोरखपुर समर बहादुर सिंह ने बताया कि रेशम उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों को उनकी आय को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से इस साल रेशम विकास विभाग ने प्रथम बार मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना शुरू की गई। यह योजना महराजगंज के साथ ही गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर एवं विजनौर में संचालित की जा रही है। ऐसे में इस योजना के तहत विभागीय पोर्टल पर जिले के कुल 60 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। टास्क फोर्स कमेटी गठित कर वैज्ञानिकों की ओर से रेशम उत्पादन संबंधी पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण राजकीय रेशम फार्म हरिहरपुर सिन्दुरिया पर दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन किसानों को बैग एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें