पुरन्दरपुर, गोरखपुर -नौतनवा रेलवे रूट पर स्थित झामट रेलवे हाल्ट स्टेशन पर मड़ुुआडीह पैसेंजर ट्रेन का इंजन सोमवार को दिन में फेल हो गया।
सूचना पाकर लक्ष्मीपुर स्टेशन अधीक्षक ने दूसरी ट्रेन के इंजन को भेजा जिससे एक घंटे तक यात्री परेशान रहे।
गोरखपुर -नौतनवा रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ी नंबर (55141) गोरखपुर से नौतनवा के लिए सुबह आठ बजे से चलती है। इस पैसेंजर ट्रेन का इंजन झामट रेलवे स्टेश्न पर लगभग 11 बजे दिन में फेल हो गया जिससे रेलगाड़ी एक घंटे हाल्ट स्टेशन पर खड़ी रही। चूकि ट्रेन नंबर 55141, 55070 का क्रासिंग लक्ष्मीपुर रेलवे प्लेटफार्म पर लगभग दस बज कर छब्बीस मिनट पर होती है जो नौतनवा से चलकर ट्रेन नंबर 55070 समय से पहुंच गई थी।
लेकिन मड़ुुआडीह पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से यह भी ट्रेन लेट हो गई। सूचना पाकर लक्ष्मीपुर के स्टेशन अधीक्षक ने अन्य ट्रेन का इंजन मंगवाकर लगभग बारह बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया।
एक घंटे रेल खड़ी हो जाने कारण यात्री हल्कान रहे। इस संबंध में लक्ष्मीपुर स्टेशन अधीक्षक एनएस राना का कहना है कि कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद दूसरी पैसेंजर ट्रेन के इंजन को भेज कर सवारी गाड़ी को भेजा गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत पाई।