फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समपार फाटक पर ट्राॅली फंसने से एक घंटा ठप रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
समपार फाटक पर ट्राॅली फंसने से एक घंटा ठप रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
अमरनाथ एक्सप्रेस स्टेशन पर तो सत्याग्रह होम सिग्नल पर खड़ी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिण में स्थित रेलवे ढाले पर कमानी टूटने से ईंट लदी ट्राॅली रेलवे लाइन पर फंस कर खड़ी हो गई। जिससे ट्रेनों का आवागमन एक घंटा दस मिनट तक बाधित रहा। अमरनाथ एक्सप्रेस स्टेशन पर तो सत्याग्रह होम सिग्नल पर खड़ी रही।
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में 25 सी समपार फाटक पर दिन में 12 बजे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली कमानी टूटने के बाद समपार फाटक रुक गई। ऐसे में गुवाहाटी से चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस बारह बजकर तीन मिनट पर स्टेशन पर पहुंची और फिर वहीं खड़ी रही। दूसरी तरफ से आ रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को होम सिग्नल के पास रोकना पड़ा। अवध एक्सप्रेस घुघली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने समपार फाटक के बीच फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने में जुट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली को समपार फाटक से हटाने में करीब एक घंटा दस मिनट का समय लगा। इसकी वजह से तब तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि जेसीबी मंगवा कर फाटक पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली हटाने के बाद गाड़ियों का संचालन एक घंटा दस मिनट बाद शुरू कराया जा सका। मामले की जांच के लिए आरपीएफ को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें