फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से सोनौली काठमांडू मार्ग बंद रहा

विज्ञापन
भूस्‍खलन से सोनौली-काठमांडू मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भूस्खलन से सोनौली-काठमांडू मार्ग बंद
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन सड़क प्रभावित हुई है। दाऊने के पास हुए भूस्खलन में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते सोनौली से काठमांडू जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली माल वाहक ट्रक रास्ते में फंस गए हैं।
विज्ञापन

चितवन के यातायात विभाग के डीएसपी हेम राज ने बताया कि भरतपुर -29 सात्रिकिलो में भूस्खलन के बाद सड़क का आधा हिस्सा दब रहा है। डेढ़ फीट तक रोड दब गई है। इसी तरह पूर्व नवलपरासी के दाऊने क्षेत्र में भूस्खलन के कारण सोमवार रात से पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बिनई त्रिवेणी गांव नगरपालिका -2 के विश्वकर्मा मंदिर के पास एक भूस्खलन हुआ है, जिसमें एक कार और एक ट्रक को नुकसान पहुंचा है। मलबा हटाने के लिए जवान लगे हुए हैं। जल्द ही रास्ता सुचारू रूप से खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें