फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की बैंक कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 29 Aug 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
व्यापारियों की बैंक कर्मियों से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के थाना मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक व सिसवा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक तथा हॉस्पिटल रोड पर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में सिक्का न जमा होने पर मंगलवार को व्यापारियों और बैंक कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। व्यापारियों की ओर से धरना दिए जाने के बाद बैंकों में सिक्का जमा किया जाने लगा, इसके बाद मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन


व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में बैंक गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के शिवनाथ मद्धेशिया, राजू जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश वर्मा, महेश गुप्त, भुनेश्वर, रणवीर, सुरेंद्र केडिया आदि का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं को सिक्का जमा करने के लिए निर्देशित किया है, लेकिन अफवाहों की वजह से 1, 2, 5 और 10 के सिक्का का प्रचलन बंद हो गया है। ऐसे में व्यापारियों ने सभी लोगों को ऐसी अफवाहों से दूर रहने को कहा। बैंक पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बैंकों में रकम जमा करने आए व्यापारियों से सिक्के नहीं लिए गए। सिक्कों को न लिए जाने के संबंध में जब व्यापारियों ने जब संबंधित बैंक कर्मचारियों व प्रबंधक से बात की तो संतोषजनक जवाब न देकर सिर्फ इतना कहा गया कि सिक्के नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद व्यापारियों ने बैंक गेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उधर, अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू होने पर बैंक कर्मी भी सकते में आ गए और सिक्कों को लेने के लिए    तैयार हो गए। इसके बाद विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें